Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा मे स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 106 चपेट में



नोयडा मे स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 106 चपेट में
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
जिले में स्वाइन फ्लू के 106 नए मरीज मिले हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने मास्क और दूरी बनाए रखने की अपील लोगों से की है। उल्लेखनीय है कि पड़ोस में स्थित राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के 120 मरीजों का आंकड़ा जारी करते हुए लोगों से दो गज की दूरी बनाए रखने और मुंह पर मास्क लगाने की अपील की है। 


गौतमबुद्ध नगर जिले के सीएमओ ने प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की निगरानी के लिए डॉक्टरो  की टीम को निर्देश जारी किए हैं। उक्त सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में गाजियाबाद, दिल्ली, हापुड़, मेरठ आदि समेत अन्य जिलों से रोजाना लाखों लोग गौतमबुद्ध नगर में आते जाते हैं। एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने जाने के दौरान लोगों ने बुखार, खांसी, जुखाम, सिर दर्द, गले में खराश समेत अन्य स्वास्थ्य समस्या होने पर प्राइवेट अस्पतालों में जांच कराई थी, जिनकी एच1एन1 की जांच करने पर रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दावा किया कि सभी मरीजों की हालत सामान्य है। (यह संवाददाता भी सवाईन फ्लू का शिकार हो गया था। जो अब ठीक है।) सीएमओ ने कहा कि वरिष्ठ और विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला अस्पताल में आनलाइन मेडिसिन विभाग की डॉक्टर आद्या सिंह का कहना है कि वर्षा होने के बाद मौसम बदलने के साथ लोगों की लापरवाही सामान्य तौर पर बढ़ जाती है। अधिकांश लोग जुखाम, खांसी के समय या छींकते हुए मुंह पर रुमाल नहीं रखते, जिससे बीमारी के संक्रमण अन्य लोगों को चपेट में ले लेते हैं।


इससे वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। बच्चे, बुजुर्ग और पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों की ओपीडी में संख्या बढ़ रही है। मरीज वायरल संक्रमण के लक्षण जैसे बुखार, सर्दी, खांसी, गले में दर्द और शरीर में कमजोरी की समस्या बताते हैं। डाक्टरों का कहना है कि बचाव के लिए वर्षा में भीगने से बचे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाते समय मास्क लगाएं। यदि किसी व्यक्ति को बुखार दो तीन दिनों से ज्यादा समय तक रहता है। 


सांस लेने में तकलीफ हो या पूरे शरीर में कमजोरी महसूस होती रहती तो तुरंत नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें। वहीं सीएमओ ने अपील की है कि डाक्टर की सलाह के बिना किसी भी मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक दवाओं को लेकर उनका सेवन बिल्कुल न करें। वायरल बढ़ने पर स्तिथि गंभीर हो सकती है। इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार झा ने बचाव के लिए लोगों से सख्त अपील करते हुए कहा कि खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को रूमाल या मास्क से ढकें। 


हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं। बुखार, खांसी या गले में खराश होने पर भीड़ और स्कूल से दूरी रखें। जिला अस्पताल आए तो मास्क लगाकर आए। घर और स्कूलों में कक्षा में हवा का आवागमन बनाए रखें। बंद और भीड़भाड़ वाली जगहों में लंबे समय तक न रहें। संक्रमित व्यक्ति के बहुत करीब जाने और उसकी इस्तेमाल की हुई वस्तुओं को साझा न करें। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों में लक्षण दिखने पर डाक्टर से मिलें। एंटीबायोटिक या कोई भी दवा खुद से न लें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad