बंद मकान मे मिला महिला का शव, पति फरार
जिला संवाददाता, बिजनौर (फैसल खान) जिले के मंडावली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बंद मकान से 42 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान शहनाज खातून के रूप में हुई है। उसका शव अर्धनग्न हालत में घर के अंदर मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण मकान से दुर्गंध आ रही थी।
मकान के बाहर ताला लगा था, जबकि महिला का पति अहमद हसन गायब है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजेश सोलकी सीओ बिजनौर ने घ टिना के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि आसिफ निवासी नरायनपुर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंची। शव करीब चार पाच दिन पुराना है। शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भेजा गया है। शहनाज अपने पति और बच्चों के साथ उत्तराखण्ड रहती है। 18 अगस्त को दोनों गाव आये थे। प्रति पत्नी के सम्बन्ध अच्छे नहीं है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। महिला का पति फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।












Post a Comment
0 Comments