Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तिरंगा रैली मे गूंजा ओपीएस बहाली का मुद्दा

तिरंगा रैली मे गूंजा ओपीएस बहाली का मुद्दा
बस्ती, 21 अगस्त। आल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के प्रान्तीय आवाहन पर शुक्रवार को जिले भर के शिक्षकों, कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर पुरानी पेंशन बहाल किए जाने,टेट अनिवार्यता खत्म करने और निजीकरण बंद करने की मांग किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को 3 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर समस्या के निस्तारण की मांग किया गया।

      


तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर रहे अटेवा के जिला संयोजक तौआब अली ने कहा कि शेयर बाजार आधारित नई पेंशन स्कीम शिक्षकों कर्मचारियों के लिए कत्तई ठीक नहीं है इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि तत्काल पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे। बताया कि अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के शिक्षक कर्मचारी 25 सितम्बर को लखनऊ में आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। 


मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी, जिला महामंत्री कैलाश नाथ औरं मण्डलीय आय व्यय निरीक्षक डॉ. कमलेश चौधरी ने सयुक्त रूप से कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व के शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता का संगठन विरोध करता है यदि जल्द ही सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो संगठन विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। जिला कोषाध्यक्ष अमर चंद,जिला उपाध्यक्ष राहुल उपाध्याय, जितेंद्र वरुण, सुनील मौर्य, अमरनाथ, राकेश सिंह, जिला प्रवक्ता विनोद प्रकाश वर्मा, आई टी सेल प्रभारी मनीष मिश्रा, मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा, सहित सभी जिला पदाधिकारियों ने एक स्वर में सरकारी संस्थाओं के निजीकरण का विरोध किया।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad