Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एचआईवी के साथ जीवन यापन कर रहे लोगों को मुख्य धारा मे जोड़ना हमारी जिम्मेदारी

एचआईवी के साथ जीवन यापन कर
रहे लोगों को मुख्य धारा मे जोड़ना हमारी जिम्मेदारी

बस्ती, 21 अगस्त।
जिला चिकित्सालय के सभागार में “मेरा स्वास्थ्य, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत उ.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के सहयोग से दो दिवसीय सामाजिक सुरक्षा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। 


शिविर का मुख्य उद्देश्य एचआईवी, एड्स के साथ जीवन यापन कर रहे लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना रहा। ज्योत्सना गुप्ता, काउंसलर, एआरटी सेंटर, बस्ती ने शिविर का संचालन किया। कैंप के दौरान अखिलेश सिंह, क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर ने एचआईवी, एड्स अधिनियम, संक्रमित व्यक्तियों के अधिकारों तथा सामाजिक सुरक्षा के संबंध में अपने विचार रखे। 


ग्रामीण विकास सेवा समिति के सचिव अम्बुज कुमार यादव ने एचआईवी के साथ जीवन यापन कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का आग्रह किया। महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर साधना अग्रहरि ने विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बच्चों की शिक्षा के लिए उपलब्ध सहयोग, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।


जिला चिकित्सालय अधीक्षक डा. अनिल कुमार प्रजापति, कमलेश शुक्ला, समाज कल्याण विभाग ने कहा कि एचआईवी, एड्स के साथ जीवन यापन कर रहे लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रम विभाग अधिकारी ने उपस्थित लोगों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। उद्योग विभाग से अर्जुन गौतम ने उपस्थित लोगों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रवक्ता कौशल किशोर श्रीवास्तव ने एचआईवी, एड्स अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। नोडल डॉक्टर महेश शुक्ला ने सभी के प्रति आभार जताया।

 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad