भाजपा नेता की पत्नी बबीता खारी ने दी धरने की चेतावनी
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश के हाई टेक जिला जहां एक दर्जन से अधिक आई ए एस और आईं पी एस अफसर मुख्यमंत्री योगी जी ने तैनात कर रखे हैं वहां के एक भाजपा नेता की जमीन और मकान पर एक प्रभावशाली भूमाफिया अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा नेता पिछले करीब एक महीने से परेशान हैं।
उसने शासन प्रशासन में हर जगह शिकायत दिया। लेकिन जब कहीं भी किसी प्रकार से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा नेता की पत्नी ने मीडिया के समक्ष अपनी दर्द बयां करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के एक भाजपा नेता ने भूमाफिया के द्वारा अपने पूरे परिवार के उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेता की धर्मपत्नी ने नोएडा मीडिया क्लब में बुधवार को प्रेस वार्ता में उत्पीड़न और पुलिस पर साठ गांठ का आरोप लगाया है। नोएडा के भाजपा नेता की धर्मपत्नी ने नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता में उत्पीड़न का यह आरोप भूमाफिया शिवराम शर्मा के ऊपर जड़ा है।
भाजपा नेता की पत्नी ने चेतावनी दी है कि यदि उनके परिवार का उत्पीड़न बन्द नहीं हुआ तो वे अगले 72 घण्टे के बाद नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के कार्यालय पर धरना देंगी। फिर भी उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित आवास पर धरना देने को विवश होंगी। नोएडा में शहीद भगत सिंह मण्डल के अध्यक्ष रहे भाजपा नेता रवि प्रधान मूल रूप से नोएडा के नया गाँव के रहने वाले हैं। नया गाँव सहित नोएडा शहर में रवि प्रधान का परिवार एक सम्मानित परिवार माना जाता है।
रवि प्रधान की धर्मपत्नी श्रीमती बबीता खारी बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकारों के सामने आईं। श्रीमती बबीता खारी ने अपने पति तथा परिवार के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि एक भूमाफिया को कुछ पुलिस वालों का संरक्षण मिला हुआ है। इसी संरक्षण के बल पर भूमाफिया तथा पुलिस वाले उनके परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं। यह उत्पीड़न अगले 72 घण्टों में नहीं रोका गया तो मजबूरन उनके परिवार को नोएडा की पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पर धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी जिस प्रोपर्टी पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है उस प्रोपर्टी का अदालत में केस चल रहा है।
इतना ही नहीं अदालत ने उनके पक्ष में स्टे आर्डर भी जारी कर रखा है। पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमती बबीता खारी ने कहा कि पुलिस की कथित मिलीभगत से उनके गेझा-भंगेल स्थित मार्केट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि विरोध करने पर उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं और पति तथा बच्चों के खिलाफ फेस-2 थाने में मुकदमे दर्ज कराकर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। बबीता खारी का कहना है कि इस पूरे मामले को लेकर उनका परिवार काफी भय और तनाव में है।
गौर करने वाली बात यह है कि यह उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की सच्चाई खोलने वाली एक अकेली घटना नहीं है, बल्कि ऐसे हजारों मामले गौतमबुध नगर जिले में है जहां छोटे-बड़े भूमाफियाओं ने यहां की अधिकांश भूमि पर गैर कानूनी तरीके से बिल्डिंग और शापिंग मॉल खड़ा कर दिया है। कहा जाता है कि यहां पर छोटे-बड़े प्रभावशाली माफियाओं द्वारा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारियों को मिलाकर फर्जी तरीके से भूमि क्रय विक्रय कर ऊंची-ऊंची बिल्डिंग बना दिया गया है तथा उसे भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर बेच दिया गया है।
लोगों का कहना है कि यहां के लोग प्राधिकरण और पुलिस के बीच में फंसे हुए हैं। शिकायत पर प्राधिकरण कहती है कि पुलिस के पास जाकर शिकायत करिए पुलिस कहती है कि प्राधिकरण के पास जाकर शिकायत करिए। वास्तव में गौतमबुद्ध नगर जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने इतना अधिक लापरवाही इस मामले में बरता है कि आम नागरिक बुरी तरह से त्रस्त हो चुका है। लोगों ने मांग किया कि गौतम बुद्ध नगर में एक अलग से शिकायत प्रकोष्ठ या विभाग का गठन किसी आई ए एस या आईपीएस अफसर के अधीन किया जाना चाहिए, जहां पर केवल भूमि और बिल्डिंग संबंधी इस तरह की शिकायतें दर्ज हो और उनकी सुनवाई एक महीने के अंदर पुरी की जाए।













Post a Comment
0 Comments