Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय क्षितिज पर चमके हरीश द्विवेदी, बस्ती मे होगा ऐतिहासिक स्वागत



साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय क्षितिज
पर चमके हरीश द्विवेदी, बस्ती मे होगा ऐतिहासिक स्वागत

बस्ती, 26 अगस्त।
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी 31 अगस्त को बस्ती आ रहे हैं। श्री द्विवेदी के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां हो रही हैं। जनपद की सीमा घघौवा से लेकर होटल बालाजी प्रकाश तक करीब 150 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने नेता का स्वागत करेंगे। उक्त जानकारी देते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता मे बताया कि बस्ती शहर मे बड़ेवन चौराहे से प्रवेश कर सुबाष चौक, कम्पनी बाग, गांधीनगर, होते हुये हरीश द्विवेदी बालाजी प्रकाश होटल पहुचेंगे जहां उनका अभिनंदन किया जायेगा। 


फूल, माला, मंच माइक, होर्डिंग बैनर, आतिशबाजी, रथ की व्यवस्था सहित अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां लोगों को सौंपी जा चुकी हैं। विवेकानंद मिश्र ने कहा बस्ती की माटी मे पले बढ़े हरीश द्विवेदी ने अपनी निष्ठा और समर्पण के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। दूसरे किसी दल मे आज तक की राजनीति मे बस्ती का कोई नेता इतने बड़े ओहदे पर नही गया है। पूरे जनपद मे इसको लेकर उल्लास है। पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 


पार्टी मे इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद निश्चित रूप से बस्ती जनपद की राजनीति मे परिवर्तन दिखाई देगा और उनकी वजह से जनपद को राष्ट्रीय क्षितिज पर एक नई पहचान मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा मेहनत, निष्ठा और समर्पण मे कभी न आये तो कई बार हर मे जीत मे होती है। हरीश द्विवेदी सांसद का चुनाव हारे तो उसके बाद उन्हे असम का प्रभारी बनाया गया, फिर राजस्थान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली, अब उन्हे राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया। निश्चित रूप से उनकी नेतृत्व क्षमता मे चमत्कारिक वृद्धि हुई है जिसका लाभ समूचे देश और खासतौर से बस्ती को मिलने वाला है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad