Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्तीः जमीनी विवाद मे युवक की संदिग्ध मौत



बस्तीः जमीनी विवाद मे युवक की संदिग्ध मौत
बस्ती, 25 अगस्त।
छावनी थाना क्षेत्र के गोड़सरा तिवारी गांव में सोमवार रात करीब 9.00 बजे जमीन सम्बन्धी विवाद मे 35 वर्षीय फूलचंद्र यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फूलचंद के बेटे ने पट्टीदारों पर मारपीट कर गला दबाने और हत्या करने का आरोप लगाया है। फूलचंद्र के परिवार में पत्नी मीना देवी, 17 वर्षीय बेटा आयुष, 12 वर्षीय प्यूष और 13 वर्षीय बेटी अंशु हैं।


वह परिवार से अलग रह रहे थे। मृतक के छोटे बेटे पीयूष ने बताया कि पट्टीदार जमीन पर घूर लगा रहे थे। पिता ने इसका विरोध किया और गाली दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पट्टीदारों ने उनके पिता के साथ मारपीट की और गला दबाने के साथ सीने पर भी वार किया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि फूलचंद्र पहले से बीमार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झगड़े के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हुई। सीओ ने स्पष्ट किया कि अभी हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad