उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिये लखनऊ मे सम्मानित
बस्ती, 26 अगस्त। शहर के नानकनगर पचपेड़िया मे इलेक्ट्रो हेल्थकेयर सेन्टर के संचालक डा. शत्रुघन मिश्रा एमडी पीएचडी आयुष को लखनऊ स्वास्थ्य विभूषण सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हे चिकित्सा सेवा क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिये लखनऊ के उद्यान भवन मे आयोजित कार्यक्रम इम्पैक्ट इंडिया समिट 2026 मे पद्मश्री डा. राजेन्द्र व्रसाद के हाथों से मिला है।
डा. शत्रुघन मिश्रा, डा. गीता सिंह समेत तमाम हस्तियों को सम्मानित किया गया है। डा. शत्रुघन को स्वास्थ्य विभूषण सम्मान दिये जाने पर उनके सगे सम्बन्धियों तथा शुभचिंतकों ने बधाइयां व शुभकामनायें दिया है। डा. शत्रुघन मिश्रा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति मे कहा कि सम्मान से जिम्मेदारियां और जन अपेक्षायें बढ़ जाती हैं। उम्मीदों पर खरा उतरने और प्रोफेशन की उत्कृष्टता को बनाये रखने का हर संभव प्रयास जारी रहेगा।













Post a Comment
0 Comments