Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विरोध की भनक लगते ही युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, भैंस के आगे बजाई बीन



विरोध की भनक लगते ही युवा कांग्रेस
जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, भैंस के आगे बजाई बीन

बस्ती, 26 अगस्त। जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पैलेट गन चलाये जाने के मामले मे दिल्ली मे एफआईआर दर्ज होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह का विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा जिला स्तर पर अमित शाह का विरोध दर्ज कराने का निर्देश मिलने के बाद पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीर यादव ‘शंख’ को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।


विवश होकर सुधीर यादव ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस को चमका देकर सुधीर ने भैंस के सामने बीन बजाकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के इतीफे की मांग की। सुधीर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति मे कहा कि प्रदर्शन कर रहे निहत्थे छात्रों पर पैलेट गन चलाना आपराधिक मामला है, और इस मामले मे राहुल गांधी के प्रयास से मुकदमा दर्ज हो चुका है। ऐसे मे नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिये। दीपक शुक्ला प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, उमा शंकर त्रिपाठी प्रदेश सचिव एनएसयूआई, लवकुश कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad