Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चंदौलीः कूएं मे समरसेबल ठीक करने उतरे तीन लोगों की मौत, गांव मे मातम



चंदौलीः कूएं मे समरसेबल
ठीक करने उतरे तीन लोगों की मौत, गांव मे मातम
यूपी डेस्कः
चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में कुएं के भीतर समरसेबल पंप निकालते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति का इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कुएं में उतरे व्यक्तियों को बाहर निकाला।


उपचार हेतु पीएचसी शहाबगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने 03 व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य को बीएचयू रेफर किया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। मृतकों की पहचान जमाल, तौकीर आलम और वारिस अली के रूप मे हुई है। जिलाधिकारी चंदौली चन्द्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक ने मौके का मुआयना किया तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। घटना को लेकर गांव मे मातम का माहौल है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad