Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दो साल के माूसम को गुलदार ने बनाया निवाला, इलाके मे दहशत



दो साल के माूसम को गुलदार ने बनाया निवाला, इलाके मे दहशत
बिजनौर संवाददाता (फैसल खान)
नहटौर थाना क्षेत्र के मुस्सेपुर पाली गांव में शनिवार एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सुबह करीब 5 बजे घर मे सो रहे दो साल के मासूम को एक गुलदार उठा ले गया। गुलदार ने उसे मार डाला और खेत मे ले जाकर छोड़़ दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोग भयभीत हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा और मांमले की जांच शुरू की।


मुस्सेपुर निवासी राजवीर सिंह और उनकी पत्नी कमला देवी शनिवार सुबह करीब पांच बजे सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि उनका दो साल का बेटा रोहित चारपाई पर नहीं था। परिजनों ने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की। घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक खेत में रोहित लहूलुहान अवस्था में मिला। आशंका है कि गुलदार सोते समय बच्चे को उठाकर ले गया और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 


वन विभाग से डिप्टी वन रेंज घ्र हरदेव सिंह, वन रक्षक विपिन कुमार, राणा प्रताप सिंह और क्षेत्रपाल सिंह मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से दरोगा राकेश कुमार और कोतवाल किशन अवतार सिंह ने घटनास्थल पर पहुचकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोहित, राजवीर सिंह और कमला देवी का इकलौता पुत्र था। राजवीर सिंह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके तीन बच्चों में दो बेटियां हैं। रोहित सबसे छोटा था। 



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad