Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बजरंग दल जिलाध्यक्ष को पुलिस ने धरने से उठाया, कोतवाली पहुंचे समर्थक

बजरंग दल जिलाध्यक्ष को पुलिस ने
धरने से उठाया, कोतवाली पहुंचे समर्थक

बस्ती, 27 अगस्त।
लालगंज थाना क्षेत्र के महसो कस्बे के पूरब टोला मे हुई मनीष पाण्डेय की हत्या को लेकर लोगों मे गुस्सा कम नही हो रहा है। मनीष पाण्डेय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के बहनोई थे, इसलिये संगठन के पदाधिकारी भी विरोधी रवैया अख्तियार कर रहे हैं। 


गुरूवार को मामला उस वक्त गंभीर हो गया जब मनमोहन त्रिपाठी और उनके समर्थकों को पता चला कि हत्यारोपी पुलिस की मौजूदगी मे कोर्ट मे सरेंडर करने आये हैं। मनमोहन त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया और नारेबाजी करने लगे। पुलिस पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कुल मिलाकर एसपी कार्यालय के सामने हंगामे की स्थिति बन गई। 


स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मनमोहन त्रिपाठी और उनके समर्थकों को वहां से उठाया और कोतवाली ले गई। मनमोहन त्रिपाठी को कोतवाली ले जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या मे लोग कोतवाली पहुंच गये। आपको बता दें 25 अगस्त को आरोपियों ने चारपाई की पाटी से हमला कर मनीष पाण्डेय की हत्या कर दी थी। छह लोगों को नामजद किया गया था जिनमे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। उनके न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए पहुंचने की जानकारी के बाद अचानक माहौल गरम हो गया।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad