Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कानपुर मे एसपी आफिस की छत से कूद गया सिपाही



कानपुर मे एसपी आफिस की छत से कूद गया सिपाही
यूपी डेस्कः
कानपुर देहात जनपद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार सुबह एक सिपाही ने कार्यालय की छत से छलांग लगा दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिपाही अंकित देशवाल गुरुवार की सुबह अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। 


इसी दौरान उन्होंने कार्यालय की छत पर पहुंचकर छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल भिजवाया। जनपद पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षी ने गुरुवार को एसपी ऑफिस की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके हाथ पैर टूट गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में आरक्षी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हाल ही में सिपाही अंकित देशवाल की तैनाती पुलिस लाइन में की गई थी। वह 2020 बैच का सिपाही है और फिरोजाबाद टुंडला का रहने वाला है।


हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। डॉक्टरों के अनुसार, अंकित देशवाल के एक हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात अंकित चौधरी की बहन कुछ साल पहले लापता हो गई थी। जिसका एफआईआर अंकित ने फिरोजाबाद में दर्ज कराया था। अंकित का आरोप है कि वह खुद इस विभाग में होने के बावजूद लगातार पुलिस से कार्रवाई के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अंकित की इकलौती बहन करीब 15 साल पहले साल- 2011 या 2012 में घर से कहीं चली गई थी। वहीं, अंकित का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad