विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन
बस्ती, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को पार्टी कार्यालय, से विभिन्न सेवा कार्यों का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में आयोजित हुआ और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे।
अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अमहट घाट स्थित मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान से हुई। मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओंने अमहट घाट की साफ-सफाई की इसके उपरांत मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन एवं हवन किया गया। वेद मंत्रोच्चार एवं आहुतियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
जिलाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ने वृद्धाश्रम, कैली अस्पताल तथा जिला अस्पताल पहुंचकरमरीजों एवं वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। भाजपा जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 101 युनिट रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उदाहरण है। राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच जाने का संकल्प लिया गया है।
इस अवसर पर सुशील सिंह, राज किशोर सिंह, दयाराम चौधरी, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडे, भानु प्रकाश मिश्र, अंकुर वर्मा, अखंड सिंह, दिव्य प्रकाश, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, डॉ. रोली सिंह, मीना पांडे, दिलीप पांडे, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, प्रदीप पांडे, अजय पाल सिंह, सतेंद्र सिंह भोलू, जगदीश अग्रहरि, चंद्रमणि पांडे, दिव्यांशु दुबे, सतीश सोनकर, गौरव तिवारी, राजन ठाकुर, विनय यादव, राजकुमार शुक्ल, अरविंद सिंह, मनीष चौबे, रिंकू दुबे, सतेंद्र पांडे, प्रदीप चौधरी, पल्लव श्रीवास्तव, संतोष भारद्वाज, श्रुति अगहरि सहित मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Post a Comment
0 Comments