Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आरटीओ आफिस पर छापेमारी से मचा हड़कम्प, बस्ती पुलिस का संदेश दलालों का चक्कर छोड़ें

आरटीओ आफिस पर छापेमारी से मचा हड़कम्प, 
बस्ती पुलिस का संदेश दलालों का चक्कर छोड़ें

बस्ती, 16 सितम्बर।
परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश आशुतोष निरंजन के सख्त निर्देश और वरिष्ठ पुलिस कप्तान डा. यशवीर सिंह के मार्गदर्शन मे आरटीओ आफिस मे औचक छापेमारी की गई। जनपद मे कानून व्यवस्था सुदृढ रखने और लोगों मे भयमुक्त माहौल मे प्रशासनिक सेवायें उपलब्ध कराने हेतु सीओ सदर, आरटीओ, एआरटीओ और कोतवाली पुलिस की ओर से बुधवार को एक अभियान चलाया गया। 


 

आफिस के इर्दगिर्द अनाधिकृत व्यक्तियों, छप्पर तथा टीन शेड डालकर दलाली कर रहे लोगों को हिदायत दी गई। इस दौरान जो संदिग्ध मिले हैं उनके खिलाफ उचित व कानूनी कार्यवाही की जायेगी। सीओ सदर मानसी दहिया ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नही है। उन्होने आम जनमानस से अपील किया कि अधिकृत काउन्टर से ही अपने काम करायें, किसी अनाधिकृत व्यक्ति या मध्यस्थ के संपर्क मे न आयें। 

 


 

कोई व्यक्ति दलाली करते नजर आता है या काम कराने के बहाने अवैध रूप से धनउगाही की कोशिश करता है तो निकट पुलिस थाने मे तत्काल शिकायत दर्ज करायें। आपको बता दें परिवहन आयुक्त की सख्ती के चलते अब आरटीओ दफ्तर से दलालों का पलायन शुरू हो गया है। बुधवार को हुई छापेमारी से दलाली को आय का जरिया बना चुके लोगों मे खौफ कायम हुआ है। इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है कि वाकई आरटीओ आफिस से दलालों को हटना होगा या फिर प्रशासन एक हद तक औपचारिकता करने के बाद पुराने ढर्रे पर आ जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad