Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे सर्पदंश से 9 वीं की छात्रा की मौत


 

बस्ती मे सर्पदंश से 9 वीं की छात्रा की मौत
बस्ती, 14 सितम्बर।
कलवारी थाना क्षेत्र में सर्प दंश से छात्रा की मौत हो गई। घटना नगर पंचायत गायघाट के वार्ड नंबर 6 स्थित अब्दुल कलाम नगर की है। 9 वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा रूपाली पुत्री प्रदीप प्रकाश कसौधन शनिवार रात पढ़ाई करने के बाद घर के बरामदे में सो रही थी। रविवार सुबह करीब 4 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिवार के लोग उसे तत्काल निजी वाहन से बनहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रूपाली को मृत घोषित कर दिया। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और गायघाट नगर पंचायत के एक निजी स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad