Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हापुड़ मे सिपाही ने खुद की रायफल से किया सुसाइड


 

हापुड़ मे सिपाही ने खुद की रायफल से किया सुसाइड
यूपी डेस्कः
हापुड़ जनपद के थाना धौलाना में तैनात सिपाही आशीष ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय सिपाही थाने में पहरे की ड्यूटी पर तैनात थे। सहकर्मियों ने आनन-फानन में घायल सिपाही को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिपाही आशीष 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद हाल ही में ड्यूटी पर लौटे थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। 



आशीष मूल रूप से आगरा जिले की फतेहाबाद तहसील अंतर्गत थाना निबोहरा के गांव हीरापुरा के निवासी थे। वह इसी वर्ष 27 अप्रैल से धौलाना थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad