Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रोटरी क्लब ने महिला अस्पताल मे बनाया प्ले जोन, सीएमएस ने सराहा

रोटरी क्लब ने महिला अस्पताल मे बनाया प्ले जोन, सीएमएस ने सराहा
बस्ती, 04 सितम्बर।
रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत जिला महिला चिकित्सालय, बस्ती में बच्चों के मनोरंजन, मानसिक प्रसन्नता एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘रोटरी प्ले जोन’ का निर्माण कराया गया। प्ले जोन में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं सुरक्षित झूले लगाए गए हैं।


रोटरी प्ले जोन का उद्घाटन जिला महिला चिकित्सालय के चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. के.के. सिंह द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार को मोमेंटो भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। उद्घाटन अवसर पर डॉ. अनिल कुमार ने रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराना एक सराहनीय और संवेदनशील प्रयास है। 


इससे अस्पताल का वातावरण बच्चों के लिए अधिक सहज एवं खुशनुमा बनेगा। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर सेवा कार्य करता रहा है। जिला महिला चिकित्सालय में आने वाली महिलाओं के साथ अक्सर छोटे बच्चे भी होते हैं। अस्पताल का वातावरण बच्चों के लिए कभी-कभी तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे में रोटरी प्ले जोन बच्चों को कुछ समय खेलने और आनंद लेने का अवसर देगा।


सचिव रोटेरियन आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्ले जोन रोटरी क्लब की सेवा भावना का एक सुंदर उदाहरण है। कोषाध्यक्ष रोटेरियन विवेक वर्मा ने कहा कि अस्पताल में प्रतीक्षा के समय बच्चों को सकारात्मक गतिविधि मिलने से उनका तनाव भी कम करने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में डॉ के के सिंह ने भी संबोधित करते हुए रोटरी क्लब की पहल की प्रशंसा की। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल को केवल उपचार का स्थान न मानकर ऐसा वातावरण विकसित करना है, जहां बच्चों और उनके साथ आने वाले परिवारों को भी मानवीय संवेदनशीलता एवं सकारात्मक अनुभव मिल सके।


कार्यक्रम में रो.महेंद्र सिंह, रो. आनंद गोयल, रो. कौशल त्रिपाठी, रो. पुनीत पांडे, रो. डॉ. एस.के. त्रिपाठी, रो. रजनीश जायसवाल, रोटेरियन डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. सुधांशु, डॉ पी एल गुप्ता डॉक्टर एस के मौर्य डॉ आशुतोष डॉ. पंकज शुक्ला, पप्पू सुमन कनौजिया, प्रतिभा सिंह, रेनू भट्ट, राजपति, अजीत प्रजापति, सोनी शैलेंद्र राय अनीश एवं नीरज श्रीवास्तव सहित रोटरी क्लब के सदस्य, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के पदाधिकारियों ने कहा कि क्लब द्वारा भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल कल्याण एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समाज में स्थायी सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के प्रयास जारी रखे जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

MUNDERWAN
AAROHI
L.F.S.

Bottom Ad