Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पीएम आवास के नाम पर रिश्वत लेते हुये बाबू को एण्टी करप्शन टीम ने पकड़ा

पीएम आवास के नाम पर 
रिश्वत लेते हुये बाबू को एण्टी करप्शन टीम ने पकड़ा

यूपी डेस्कः
मेरठ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले मकान की रजिस्ट्री के नाम पर एक महिला से रिश्वत मांगने के आरोप मे आवास विकास कार्यालय में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी अभिनव को एंटी करप्शन मेरठ की टीम ने मंगलवार को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और कार्यालय में ही आरोपी को ट्रैप कर लिया। एंटी करप्शन टीम के अनुसार, किनानगर निवासी रंजना को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान आवंटित हुआ था। 

 


 

आवंटन के बाद मकान की रजिस्ट्री होनी थी। आरोप है कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर आवास विकास कार्यालय में आउटसोर्स कर्मचारी अभिनव ने महिला से छह हजार रुपये की रिश्वत मांगी। महिला ने रिश्वत देने की बजाय एंटी करप्शन टीम से इसकी शिकायत कर दी। टीम ने पहले आरोपों का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना तैयार की गई। 



मंगलवार को महिला को केमिकल लगे नोट देकर आवास विकास कार्यालय भेजा गया। महिला ने जैसे ही आरोपी को छह हजार रुपये दिए, पहले से आसपास मौजूद एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। ट्रैप से कार्यालय में मचा हड़कंप सरकारी कार्यालय में रिश्वत लेते कर्मचारी की गिरफ्तारी से वहां हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad