Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कमीशन का खेलः बाहरी दवाइयों और जांच के दम पर चल रहा सरकारी अस्पताल


 

कमीशन का खेलः बाहरी दवाइयों और 
जांच के दम पर चल रहा सरकारी अस्पताल

बस्ती, 16 सितम्बर।
सीएचसी विक्रमजोत के प्रभारी डॉ. अतुल सिंह पर बाहरी दवाइयां दिखने व अभद्रता करने का आरोप लगा है। इस संबंध में ज्ञानेन्द्र प्रकाश पाठक ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने व दोष सिद्ध होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। बुखार और चोट से पीड़ित व्यक्ति इलाज के लिये अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि चिकित्सक ने उसे बाहर से दवा खरीदने और जांच कराने की पर्ची थमा दी। इस पर करीब ₹2,500 का खर्च आ रहा था। पीड़ित ने बाहर से दवाइयां लिखने का कारण पूछा तो डाक्टर खफा हो गये। आरोप है कि उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे ओपीडी कक्ष से बाहर कर दिया गया। 

 


 


शिकायतकर्ता ने चिकित्सक पर कथित तौर पर यह कहने का भी आरोप लगाया कि यदि पैसे नहीं हैं तो यहां क्यों आए हो। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाहर की दवाएं लिखने से 50 प्रतिशत तक कमीशन मिल रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी का एक आडियो भी वायरल है जिसमे वे सीएमओ को गालियां देते हुये सुने जा सकते हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन वीडियो साक्ष्य उपलब्ध है। 



प्रकरण मे प्रभारी चिकित्साधिकारी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होने (7007536558) काल रिसीव नही किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में गरीब और जरूरतमंद मरीजों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं के तहत उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। ऐसे में यदि सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर से दवा और जांच कराने के लिए मजबूर किया जाता है, तो यह गंभीर मामला है और इसकी उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। मरीज ने संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग किया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad