नीलगाय के हमले से पूर्व प्रधान की मौत
बस्ती, 13 सितम्बर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैहार के पूर्व प्रधान 48 वर्षीय जैसराम पर नीलगय ने मिला कर दिया। जैसराम अपना खेत देखने निकले थे। घटना मे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जैसराम रविवार सुबह करीब 9 बजे घर से खेत देखने के लिए निकले थे।
खेत से पहले ही एक गन्ने के खेत से अचानक एक नीलगाय बाहर निकली और उन पर हमला कर दिया। जैसराम घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसराज के तीन बेटे और एक बेटी हैं। पहले ही निधन हो चुका है। सबसे बड़े बेटे सूरज कुमार (30) की शादी हो चुकी है, जबकि रोहित कुमार (24) और मोहित कुमार (20) मुंबई में रहकर जीवनयापन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके के गन्ने के खेतों और आसपास नीलगायों की मौजूदगी बनी रहती है। नीलगायों के अचानक हमलों से किसानों में चिंता का माहौल है।



Post a Comment
0 Comments