Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सेन्ट जोसेफ स्कूल के फरहान ने इतनी कम उम्र मे लिख दी किताब


 

सेन्ट जोसेफ स्कूल के फरहान ने इतनी कम उम्र मे लिख दी किताब
बस्ती, 19 सितम्बर।
प्रेस क्लब सभागार मे गुरूवार को सेन्ट जोसेफ स्कूल के 5वीं कक्षा के छात्र मोहम्मद फरहान द्वारा लिखित पुस्तक जंगल वर्सेज सवाना का विमोचन हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, सेन्ट जोसेफ की प्रिंसिपल एंजेलिना फिलिप, चार्ल्स फिलिप, बालकृष्ण ओझा आदि मौजूद रहे। 



सदर विधायक ने अपने सम्बोधन मे कहा कि 5 वीं कक्षा के बालक की वाकपटृता और उसकी वाणी मे ओज ने सभी को हतप्रभ कर दिया। इतनी कम उम्र मे इस बालक ने पुस्तक की रचना कर दी। निश्चित रूप से आगे चलकर यह समाज का मार्गदर्शन करेगा और इसकी जीवन शैली दूसरों को प्रेरित करेगी। धन्य हैं वे मां बाप जिन्होने इतने कुशाग्र बालक को जन्म दिया है। सेन्ट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक चार्ल्स फिलिप व प्रिंसिपल ने मोहम्मद फरहान के सफल व यशस्वी जीवन की कामना करते हुये कहा कि उसे आगे बढ़ने मे विद्यालय परिवार हर संभव मदद करेगा। विद्यालय परिवार से फरहान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad