पति और बच्चों को धोखा देकर प्रेमी के पास मुंबई भागी रूखसाना,
प्रेमी का मन भरा तो उतारा मौत के घाट
बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) तीन बच्चों की मां को इश्क़ का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह पुराने प्रेमी संग फरार हो गई और जब प्रेमी का उसकी प्रेमिका से दिल भर गया तो उसे मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका को उसकी मौत बिजनौर से मुंबई खींच ले गई। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
यह मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला अंतर्गत रेहड़ थाना क्षेत्र के सादकपुर गांव का है, जहां 3 बच्चों की मां 27 वर्षीय रुखसाना की मुंबई में गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका सड़ा-गला शव मुंबई के बांद्रा इलाके में झाड़ियों और कूड़े के ढेर के पास से बरामद हुआ। रुखसाना शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे थे। वह जुलाई 2026 में अपने पति और बच्चों को छोड़कर गांव के ही अपने पुराने प्रेमी मोहम्मद साकिब के साथ मुंबई के सांताक्रुज इलाके में रहने के लिए भाग गई थी। साकिब वहां ऑटो चलाता था।
साकिब पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी शहरीन भी मुंबई में उनके साथ ही थी। इसके बाद रुखसाना और साकिब की पत्नी के बीच लगातार गंभीर झगड़े होने लगे। अपनी बेटी शहरीन को सौतन रुखसाना से छुटकारा दिलाने के लिए उसके पिता सरताज, भाई समीर बिजनौर से मुंबई पहुंच गये। आरोप है कि उन्होंने मिलकर रुखसाना की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बांद्रा मे कूड़े के ढेर में फेंक दिया। रुखसाना 26 सितंबर से लापता थी और करीब 20 दिनों बाद 18 अक्टूबर को उसका शव बरामद हुआ। मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी सरताज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है। वहीं, रुखसाना के पिता ने प्रेमी साकिब पर बेटी को जाल में फंसाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
पति और बच्चों को धोखा देकर प्रेमी के पास मुंबई भागी रूखसाना, प्रेमी का मन भरा तो उतारा मौत के घाट
October 24, 2026
0
Tags





Post a Comment
0 Comments