Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विधायक ने किया एक दिवसीय मिलेट्स मेले का उद्घाटन

विधायक ने किया एक दिवसीय मिलेट्स मेले का उद्घाटन- MLA inaugurated one day millets fair



बस्ती 08 अगस्त। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी तिलहन मेला कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के प्रांगण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हर्रैया अजय सिंह व भाजपा अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र द्वारा उद्घाटन किया गया। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में मोटे अनाजों का उत्पादन करना नितांत आवश्यक है।


क्योंकि मोटे अनाजों में धान, गेहूॅ की अपेक्षा रेशे कैल्शियम मिनरल्स फोलिक एसिड अधिक पाया जाता है, जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने विस्तार से जानकारी दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के केंद्राध्यक्ष डॉ. एस. एन. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मोटे अनाज को पोषण अनाज भी कहा जाता है। वर्तमान में किसान भाइयों को मोटे अनाज जैसे-मडुवा, रागी, सावा, काकुन, बाजरा, ज्वार एवं मक्का आदि की वैज्ञानिक खेती करना चाहिए तथा अपने भोजन में मोटे अनाजों का सेवन बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में कृषि विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. पी. के. मिश्रा, डॉ. वी. बी.सिंह, डॉ. प्रेम शंकर, आर. वी. सिंह, डॉ. अंजलि वर्मा, हरिओम मिश्रा तथा े कृषि विभाग के अधिकारीगण जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राज मंगल चौधरी, फसल सुरक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, उप संभागीय कृषि प्रसार हरेंद्र प्रसाद व कर्मचारी एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad