Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ की युवती संग बरेली में रेप, आरोप दो सगे भाइयों पर

लखनऊ की युवती संग बरेली में रेप, आरोप दो सगे भाइयों पर



यूपी डेस्कः
शासन की सख्ती को धता बताकर आये दिन दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र का है। लखनऊ की रहने वाली एक युवती के साथ दो सगे भाईओं ने सामूहिक रेप किया है। पीड़िता ने फरीदपुर थाने पर जाकर दोनों आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है। 


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लखनऊ की रहने वाली युवती फरीदपुर की एक फैक्ट्री में रहकर काम करती है। इसी दौरान उसकी फरीदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सब्जी बिक्रेता से जान पहचान हो गई है। इसका फायदा उठाते हुए 15 दिन पहले आरोपी उसे किसी जगह पर ले गए जहां दोनों आरोपी भाइयों ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि लखनऊ की रहने वाली युवती ने फरीदपुर थाने पर एक मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस संबंध में एक नामजद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। तहरीर के आधार पर घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad