Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राखी बांधने जा रही थी महिला, बाइक से गिरकर मौत

राखी बांधने जा रही थी महिला, बाइक से गिरकर मौत Woman was going to tie Rakhi, died after falling from bike



बस्ती, 19 अगस्त।
भाई को राखी बांधने जा रही मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गॉव की अनुराधा (32) की बाइक से गिरकर मौत हो गई। वह अपने जेठ के बेटे के साथ बाइक पर बैठकर मायके जा रही थी। जानकारी के अनुसार मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गॉव निवासी अनुराधा (32) पत्नी रविन्द्र कुमार अपने जेठ के लड़के हिमांशु राजभर के साथ बाइक पर बैठकर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहेरिया अपने भाई को राखी बांधने जा रहीं थी। 


अभी वे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दसौती गॉव के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसमें बाइक पर बैठी महिला सिर के पीछे के बल सड़क पर गिर पड़ी, बाइक समेत हिमांशु आगे जा रहे वाहन से भिड़ गया। इस हादसे में उसे हल्की चोटें आई, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाने के बाद खझौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचआई के एम्बुलेंस से गंभीर रुप से घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के दो बच्चे है, जिसमें बेटा 6 वर्ष, बेटी 4 वर्ष की हैं। उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है, जिसे घटना की सूचना दी गई हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad