Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस



बस्ती, 08 अगस्त।
जिले में सोनहा थाना क्षेत्र के मंडप गांव में इंटर की छात्रा का शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ मिला है। सूचना पाकर पुलिस संग फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली। थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि घटना का कारण पता लगाया जा रहा है।


मंडप निवासी तुलसीराम की बेटी सलोनी शर्मा (20) सोनहा स्थित एक विद्यालय में इंटर की छात्रा थी। पुलिस पूछताछ में सलोनी के पिता ने बताया कि वह सुबह अपनी पत्नी के साथ धान की निराई करने चले गए थे। घर पर केवल सलोनी और उसकी छोटी बहन सुप्रिया ही मौजूद थी। उसकी एक और बहन श्वेता ट्यूशन पढ़ने गई थी। श्वेता जब घर वापस लौटी तो सलोनी को तलाशने लगी। वह उसे खोजते हुए उसके कमरे के पास पहुंची तो देखा कि दरवाजा थोड़ा सा खुला है। कमरे के अंदर झांका तो देखा कि बड़ी बहन सलोनी छत के कुंडे में चद्दर के फंदे से लटक रही है। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसी बीच सूचना पाकर खेत गए परिजन भी घर आ गए। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad