Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में पंखे से लटकती मिली युवक की लाश

बस्ती में पंखे से लटकती मिली युवक की लाश Dead body of a young man found hanging from a fan in Basti


बस्ती, 15 अक्टूबर। जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव गांव निवासी 25 वर्षीय राजकुमार गौतम पुत्र रामदत्त गौतम की छत में लगे पंखे से लटकती लाश मिली है। सोमवार रात करीब 9 बजे मां कमरे में गई तो बेटे को फंदे से लटकते देखा, वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गया, किसी ने कुदरहा चौकी इंचार्ज अशोक यादव को फोन कर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे, जरूरी पूछताछ की। फोरेंसिक टीम के मंजीत ने भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया। फिलहाल पुलिस से लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। राजकुमार की पत्नी बेटी मीनाक्षी के साथ मायके में है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad