Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में कांग्रेस नेता को पितृ शोक, साथियों ने दी श्रद्धांजलि

बस्ती में कांग्रेस नेता को पितृ शोक, साथियों ने दी श्रद्धांजलि Congress leader in Basti mourns his father, colleagues pay tribute



बस्ती, 03 अक्टूबर।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जिला सचिव मिल्लतनगर निवासी अलीम अख्तर के पिता मो. हनीफ खां का गुरूवार को देहान्त हो गया। सैकड़ों लोगों ने गांधीनगर स्थित जामा मस्जिद में जनाजे की नमाज अता की। इसके बाद तुर्कहिया स्थित कब्रिस्तान में उन्हे सुपुर्द ए खाक किया गया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय के साथ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, गिरजेश पाल, परवेज अहमद, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, सुनील पाण्डेय, शौकत अली नन्हू, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अशोक श्रीवास्तव आदि ने कब्रिस्तान पहुंचकर मो. हनीफ खां की मिट्टी में शामिल हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शोक संदेश भेजकर अलीम अख्तर के व उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा मो. हनीफ आजीवन कांग्रेसी विचारधारा के समर्थक रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad