Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अमेठी नरसंहार का आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार, पुलिस ने पैर मे मारी गोली

अमेठी नरसंहार का आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार, पुलिस ने पैर मे मारी गोली Amethi massacre accused Chandan Verma arrested, police shot him in the leg



यूपी डेस्कः
अमेठी नरसंहार को अंजाम देने वाले आरोपी चंदन वर्मा को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चंदन को हत्या में इस्तेमाल पिस्टल को बरामद करने के लिए घटनास्थल पर ले गई थी। इसी दौरान उसने उप-निरीक्षक मदन वर्मा की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसे गोली मार दी। 


गोली लगते ही गिर गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी ने गुरुवार शाम टीचर सुनील, उसकी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को टीचर के घर में ही अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। खुद पर गोली चलाई, लेकिन मिस हो गई। वह डर गया और दोबारा गोली नहीं चला सका। तब वह फरार हो गया था। उसका टीचर की पत्नी से डेढ़ से साल से संबंध था। गुरुवार को वह टीचर के घर आया था। उसने टीचर को 3, पत्नी को 2 और बच्चियों को एक-एक गोली मारी। 


शुक्रवार रात 11 बजे अमेठी के एसपी अनूप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने आरोपी चंदन वर्मा को मीडिया के सामने पेश किया। कहा- चंदन को गौतमबुद्धनगर जिले में जेवर टोल प्लाजा से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, टीचर को पत्नी और चंदन के अफेयर का पता चल गया था। 18 अगस्त को यानी 47 दिन पहले टीचर की पत्नी पूनम भारती ने रायबरेली जिले की नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें चंदन से जान को खतरा बताया था। चंदन ने इसी खुन्नस में हत्याकांड को अंजाम दे डाला। उसने वाट्एस पर लिखा था, 5 लोग मरने वाले हैं, वह 4 की हत्या करने के उपरान्त खुद को भी गोली मारने वाला था लेकिन हिम्मत नही जुटा पाया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad