Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शिव सेना ने किया अमहट घाट पर सामूहिक श्राद्ध, तर्पण

शिव सेना ने किया अमहट घाट पर सामूहिक  श्राद्ध, तर्पण Shiv Sena performed mass Shraddha and Tarpan at Amhat Ghat



बस्ती, 02 अक्टूबर।
शिव सेना जिला इकाई द्वारा बुधवार को सिद्धेश्वर शिव मंदिर अमहट घाट पर सामूहिक श्राद्ध, तर्पण का आयोजन कर पितरों को विदाई दी गई। जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि वैदिक परम्परा के अनुसार देश के महान अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राम जन्म भूमि आन्दोलन में प्राणोत्सर्ग करने वाले शहीद कारसेवकों और कोख में मार देने वाली बेटियों को विधि विधान से श्राद्ध, तर्पण किया गया। 


कार्यक्रम में शिवसैनिकों के साथ ही अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। बुधवार को ब्राम्हणों ने कुंआनों के पवित्र तट पर श्राद्ध तर्पण के साथ ही पितरों से सुख समृद्धि का आर्शीवाद मांगा। ब्राम्हणों को भोजन के साथ ही दान दक्षिणा दिया गया। प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि पूरा प्रयास होगा कि आगामी वर्षो में इसे और विस्तार दिया जाय। अमहट घाट पर आयोजित श्राद्ध, तर्पण में शिवसेना प्रदेश सचिव संजय प्रधान, सूरज यादव, अभय सिंह, नागेन्द्र मिश्र, राधेश्याम शुक्ल, बद्री प्रसाद, आजाद कुमार, इन्द्रपाल प्रजापति, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, राम निवास प्रजापति, सुनील मिश्र, रंजीत द्विवेदी, राम हरीश, अजय कुमार चौधरी, अजय गौतम, अवधेश पाण्डेय, राम सजीवन, बद्री प्रसाद प्रजापति, सूली यादव, भवानी सेना की जिला प्रमुख चन्द्रावती गौतम,  प्रभावती, फूलमती, मालती देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी, गीता देवी, प्रभावती देवी, मंजू देवी, प्रभावती गौतम, ऊषा किरन, मुराती देवी, इशराजी के साथ ही अनेक शिव सैनिकों ने योगदान दिया।  

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad