Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में किशोरी संग दुष्कर्म, जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बस्ती में किशोरी संग दुष्कर्म, जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Rape of a teenage girl in Basti, attempt to burn her alive, police busy searching for the accused




बस्ती, 15 अक्टूबर। योगी सरकार की तमाम सख्ती के बावजूद महिलाओं और बच्चियों संग हो रहे दुष्कर्म के मामले कम नही हो रहे हैं। ताजा मामला बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र का है जहां एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर और उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। घटना की जानकारी पुलिस को न देकर पीड़िता के परिजन उसका इलाज कराने लखनऊ लेकर चले गये। घटना 01 अक्टूबर की है, लेकिन पुलिस को तहरीर 12 दिन बाद दी गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि 1 अक्टूबर की शाम 5 बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी शंकर गौड़ ने उनके घर में घुसकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर घर में रखा डीजल छिड़क कर आग लगा दिया। उनकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस के अनुसार पीड़िता लखनऊ के अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित शंकर गौड़ के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे ने बताया 01 अक्तूबर की घटना है, 12 दिन बाद तहरीर थाने पर दी गई है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। विवेचना सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी कर रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad