Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अलीगढ़ में कोचिंग टीचर अपनी स्टूडेन्ट संग 8 महीने से कर रहा था दुष्कर्म

अलीगढ़ में कोचिंग टीचर अपनी स्टूडेन्ट संग 8 महीने से कर रहा था दुष्कर्म In Aligarh, a coaching teacher was raping his student for 8 months 

यूपी डेस्कः अलीगढ़ में कोचिंग पढ़ाने वाला एक टीचर अपनी ही स्टूडेंट के साथ 8 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। जब यह मामला सामने आया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने इस शर्मनाक हरकत के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मामला अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 


इलाके के एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन टीचर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। स्थानीय लोगों ने इस घटना के विरोध में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लोगों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान किसान यूनियन से जुड़ी महिला की पुलिस पदाधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। छात्रा का आरोप है कि टीचर उसके साथ आठ महीने से रेप कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को मोहल्ला सुरेंद्र नगर थाना पारसी में एक कोचिंग संचालक के खिलाफ बलात्कार के आरोप में तहरीर मिली थी। केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

Bottom Ad