Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

9 विधानसभा सीटों पर वोटो की गिनती जारी, 3 पर सपा, 5 पर भाजपा व 1 पर रालोद की बढ़त

9 विधानसभा सीटों पर वोटो की गिनती जारी, 3 पर सपा, 5 पर भाजपा व 1 पर रालोद की बढ़त Counting of votes continues on 9 assembly seats, SP leading on 3, BJP on 5 and RLD
यूपी डेस्कः 9 विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। बैलेट पेपर का शुरुआती रुझान आया है। इनमें भाजपा गठबंधन 5 सीटों पर आगे है। जबकि 3 सीटों पर सपा। मीरापुर में रालोद आगे है। योगी के बंटेंगे तो कंटेंगे और अखिलेश के जुड़ेंगे तो जीतेंगे नारे का असर कितना रहा यह तस्वीर दिन में 12 से 1 बजे के बीच साफ हो जायेगी। 


20 नवंबर को इन सीटों पर 49.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। 9 सीटों पर 90 कैंडिडेट्स हैं, इनमें 11 महिलाएं हैं। सबसे पहले कानपुर की सीसामऊ सीट का रिजल्ट आएगा। यहां 20 राउंड काउंटिंग होनी है। अन्य सभी सीटों पर 32 राउंड काउंटिंग होगी। 9 सीटों पर आये रूझान के मुताबिक सीसामऊ से नसीम सोलंकी (सपा), करहल में तेज प्रताप यादव (सपा), कुंदरकी में हाजी रिजवान (सपा) आगे चल रहे हैं। फूलपुर, कटेहरी, मझवां, गाजियाबाद में भाजपा तथा मीरापुर में रालोद आगे है। भाजपा ने 8 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट रालोद को दी। सपा ने सभी सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad