Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुष्कर्म का वीडियो दिखाकर धन उगाही करने का आरोप, एसपी से मिली पीड़िता

दुष्कर्म का वीडियो दिखाकर धन उगाही करने का आरोप, एसपी से मिली पीड़िता Accused of extorting money by showing the video of rape, victim met SP
बस्ती, 22 नवम्बर। बलरामपुर जनपद से मार्केटिंग का काम करने आई युवती को एक युवक द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित ग्रीन वैली होटल में ले जाकर हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने वीडियो दिखाकर ब्लेकमेलिंग करने वाले कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम निवासी आलोक पाण्डेय के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाया है।


शुक्रवार को बलरामपुर जनपद निवासिनी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया। बताया कि युवक ने पहले मार्केटिंग के नाम पर जुड़ने के दौरान नम्बर लिया और फिर अन्य लोगों को जोड़ने के नाम पर साथ लेकर निकला, रास्ते में प्यास लगने के दौरान युवती को नशीला पदार्थ युक्त पानी पिला दिया । युवती द्वारा चक्कर आने की बात बताने के दौरान ग्रीन वैली होटल लेकर पहुंचे युवक ने पीड़िता के साथ नशे के हालत में पहले दुष्कर्म किया फिर न्यूड वीडियो बना लिया। युवती ने आरोप लगाया है कि वीडियो बना कर युवती को वह आए दिन ब्लैकमेल करने लगा और पैसे की मांग किया। पैसे न देने पर युवती का वीडियो सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाया है। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad