Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बाराबंकी में किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया

बाराबंकी में किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया
Teenage girl committed suicide by jumping in front of a train in Barabanki
यूपी डेस्कः बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दिया। लोको पायलट ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने याव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। घटना दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में पतुलकी गांव के पास की है। आज सुबह करीब 9ः00 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी। 


इस दौरान दरियाबाद रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर अयोध्या की तरफ ट्रेन के सामने एक किशोरी ने अचानक छलांग लगा दी। लोको पायलट के अनुसार उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाई मगर युवती इंजन के नीचे फंसकर कट चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की पहचान पतुलकी गांव के निवासी लवकेश की पुत्री नैंसी (15) के रूप में हुई। हादसे के बाद वंदे भारत ट्रेन पांच मिनट तक रुकी रही लेकिन मार्ग बाधित होने के कारण पीछे सियालदाह एक्सप्रेस को भी 15 मिनट रोकना पड़ा। दरियाबाद के कोतवाल मनोज सोनकर ने बताया कि प्रथमदृष्टया किशोरी ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad