Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिंचाई करने गया युवक खेत में मृत पाया गया

सिंचाई करने गया युवक खेत में मृत पाया गया
The young man who went to irrigate the field was found dead

बस्ती, 25 दिसम्बर। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा जप्ती गांव में खेत की सिंचाई करने गये 22 वर्षीय रोहित की मंगलवार को दोपहर खेत में लाश मिली। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पता चला है कि रोहित मां विमला देवी के साथ गांव के पूरब की तरफ सुबह से खेत में सिंचाई कर रहा था। 


दोपहर में उसने मां को खाना लाने के लिए घर भेज दिया। कुछ देर बाद मां खेत में लौटी तो देखा बेटा रोहित गिरा पड़ा हुआ है। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग खेत में पहुंच गए। रोहित को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां पर उसे मृत बताया गया। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने बताया कि रोहित के पिता रामजी ने तहरीर दी है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad