Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में भाई ने किया बहन का कत्ल

देवरिया में भाई ने किया बहन का कत्ल
Brother killed his sister in Deoria

संवाददाता, देवरिया, 25 दिसम्बर। जनपद में एक एक भाई ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। मां की सूचना पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बुधवार को बताया कि घटना रुद्रपुर थाना क्षेत्र के लाला टोली वार्ड की है। मंगलवार देर रात भाई ब्रह्मा गुप्ता उम्र करीब बीस वर्ष ने अपनी सगी बड़ी बहन रानी गुप्ता उम्र करीब पैंतीस वर्ष के सिर पर रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। 


पुलिस ने मृतका की मां सावित्री देवी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में आगे जानकारी देते हुए नवागत एस पी विक्रमवीर ने बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे वादिनी सावित्री देवी ने थाने में सूचना दी कि उनकी पुत्री रानी की हत्या उसके भाई ने कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को आला कत्ल ेके साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। जबकि थाना प्रभारी ने परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि मृतका रानी गुप्ता की दो शादियां हुई थी। 


फिर भी वह मायके में रह रही थी। मृतका के तीन भाई ब्रह्मा विष्णु महेश है जो शादीशुदा है। आए दिन सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर आपस में विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी आपस में तकरार हुई उसके बाद क्रोधित होकर आरोपी ने लोहे की राड से अपनी बड़ी बहन के सिर पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि रानी देर रात में घर आई तो भाई ने सवाल उठाया। इस पर वह झगड़ा करने पर उतारू हो गई। भाई ने राड से सिर पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सच्चाई क्या है यह जांच का विषय है, लेकिन घटना के बारे में तरह तरह चर्चायें हो रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad