Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दर्दनाक सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत
यूपी डेस्कः फिरोजाबाद में हुये एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएससी फाइनल ईयर के तीन छात्रों की मौत हो गई। वे मथुरा-वृंदावन अर्यान से लौट रहे थे कि थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक छात्रों की पहचान ग्वालियर के आरुषि डबरा निवासी 27 वर्षीय प्रमोद, बनवारी ग्वालियर निवासी 22 वर्षीय पवेंद्र रावत और सीकरी के छिवरिया गांव निवासी 21 वर्षीय सचिन रावत के रूप में हुई है।





तीनों जसवंत नगर स्थित एसएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे और करहल मैनपुरी में एक ही कमरे में किराए पर रह रहे थे। शनिवार सुबह मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए निकले तीनों दोस्त रविवार तड़के वापस लौट रहे थे। घुनपई गांव के पास रूपसपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना मक्खनपुर के इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad