Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कायस्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कायस्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
बस्ती, 09 फरवरी। सामाजिक संस्था कायस्थ सेवा ट्रस्ट का विस्तार करते हुये जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने नये पदाधिकारियों की घोषणा की। चित्रगुप्त मन्दिर के सभागार में आयोजित समारोह में को नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। राजेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में नवगठित कार्यकारिणी में अरूण कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनायक श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा रनदीप माथुर उपाध्यक्ष, नीतेश श्रीवास्तव संगठन, विश्वास चित्रांश महामंत्री, शिवनंदन कुमार श्रीवास्तव तथा शनि श्रीवास्तव को संचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने चित्रगुप्त मन्दिर तथा कायस्थ कम्यूनिटी के उत्थान को लेकर विस्तार से अपने विचारों को साझा किया। 



चित्रगुप्त मन्दिर के संस्थापक सुरेन्द्र मोहन वर्मा ने कायस्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुये कहा देश की आजादी से लेकर आज तक हर क्षेत्र में कायस्थों का बढ़चढ़ कर योगदान रहा है। लेकिन वर्तमान परिदृश्य चिंताजनक है। कायस्थों का कोई प्रतिनिधि न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में हमे अपनी पहचान और अस्तित्व को कायम रखने के लिये स्वयं एक दूसरे की मदद को आगे आना होगा। दिनेश श्रीवास्तव ने कायस्थों में देशभक्ति, समाज सेवा, तथा सृजन की अद्भुत क्षमता है। उचित मार्गदर्शन के अभाव में आज हमे विकास के जिस पायदान पर होना चाहिये नही हैं। इतना ही नही अनेक परिवारों की स्थिति काफी खराब है। हम सभी को एकजुटता दिखाते हुये उनके सुख दुख में साथ खड़ा होकर उन्हे मजूबत करना होगा। 



ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों के उत्थान के लिये किये जाने वाले प्रयासों में हर संभव मदद किया जायेगा। इसके लिये सुनियोजित प्रयास करने होंगे। अशोक श्रीवास्तव ने कहा सिद्धान्तों को व्यवहार रूप देना होगा। कई दशक से सुना जा रहा है कि कायस्थ कम्यूनिटी को ऊपर उठाया जायेगा, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कम्यूनिटी दिन प्रतिदिन हाशिये पर जा रही है। नवीन श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त ने भी कायस्थ कम्यूनिटी के लिये योगदान देने का संकल्प लिया। डा. आलोक मणि त्रिपाठी, डा. सौरभ सिन्हा, अनिल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, डा. मनोज सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवासतव, संजय श्रीवास्तव, अरूणेश श्रीवास्तव, अनिवाश श्रीवास्तव आदि ने भी सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने अतिथियों को भगवान श्रीचित्रगुप्त का चित्र भेंट किया।



कार्यक्रम का संचालन चीफ ट्रस्टी अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। दुर्गेश श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव गोला, सूर्यभान उपाध्याय, आलोक श्रीवास्तव, रामकुमार लाल श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, उदयशंकर श्रीवास्तव, पुलक श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, संयम श्रीवास्तव, हर्ष नंदन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad