Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कौशाम्बी में 3 बीघा जमीन के लिये बुजुर्ग महिला की हत्या



कौशाम्बी में 3 बीघा जमीन के लिये बुजुर्ग महिला की हत्या
यूपी डेस्कः
कौशांबी में रविवार देर रात करीब 9 बजे जमीन विवाद को लेकर दो सगे भतीजों ने अपनी 60 वर्षीय विधवा चाची सावित्री देवी की घर में घुसकर धरदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना केचरवा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर रतगहा गांव की है। सावित्री देवी, स्व. मानसिंह यादव की पत्नी थीं। अपने घर पर अकेली रहती थीं। 


पुलिस के अनुसार, उनके भतीजे रामप्रकाश उर्फ नन्हे और ओमप्रकाश उर्फ बबली, पुत्रगण स्व. अमर सिंह, से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार देर रात जमीन के विवाद में उसके सगे भतीजों रामप्रकाश उर्फ नन्हे व ओमप्रकाश उर्फ बबली पुत्र गण स्व. अमर सिंह ने हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चरवा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध महिला की जमीन विवाद में उनके दो भतीजों ने हत्या की है। वृद्ध महिला ने अपनी कुछ जमीन इनको दी थी। पर तीन बीघे जमीन इनको नही देना चाह रही थी। उसी जमीन का विवाद था। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमों को गठन किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad