Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कौशाम्बी में मृत पाये गये प्रेमी प्रेमिका, मिट्टी में धंसी थी लाश



कौशाम्बी में मृत पाये गये प्रेमी प्रेमिका, मिट्टी में धंसी थी लाश
यूपी डेस्कः कौशांबी में भिखारी पुरवा गांव के गोरे लाल (42) था। प्रेमिका का नाम गुड़िया (45) की हत्या करने के बाद शव को मिट्टी में दबा दिया गया। दोनों ही विवाहित थे, प्रेमी प्रेमिका थे और साथ में मनरेगा में काम करते थे। पैर और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। दोनों को साथ में शनिवार को देखा गया था। रविवार को दोनों के शव मिले हैं। 


घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर दोनों ने साथ में शराब भी पी थी। पुलिस ने मौके से शराब की शीशी और गिलास बरामद भी किए हैं। ये मामला कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के बड़ी गोहानी मलाका गांव का है। प्रेमी-प्रेमिका के गांव के बीच की दूरी करीब 1 किलोमीटर है। प्रेमिका करीब 6 साल से अपने मायके में रह रही थी। दोनों की शादी 20 साल पहले अलग-अलग लोगों से हुई थी। महिला का ससुराल प्रयागराज में है। दोनों का अफेयर 5 साल से चल रहा है। 


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में एसपी का कहना है, मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। दोनों की शिनाख्त हो चुकी है। शनिवार को दोनों को एक बाइक से जाते देखा गया था। दोनों ने एक सुनसान जगह पर शराब भी पी थी। बॉडी पर मिट्टी लगी होने की वजह से साफ चोटें नहीं दिखाई दी। दोनों का सिर मिट्टी में धंसा हुआ था। अभी दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad