Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सोनहा में पूर्व प्रधान के भाई की संदिग्ध मौत



सोनहा में पूर्व प्रधान के भाई की संदिग्ध मौत

बस्ती, 29 जून। सोनहा क्षेत्र के शेखापुर चक दोस्त मोहम्मद गांव में पूर्व ग्राम प्रधान राजेश यादव उर्फ कल्लू के छोटे भाई जिलाजीत यादव (22 वर्षीय) संदिग्ध हालात में कमरे में बेहोश मिला। इलाज के सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूर्व प्रधान का कहना है कि शुक्रवार को उसकी पत्नी और साला ससुराल से आए थे। 


किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई। उस समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। जब घर लौटे तो भाई कमरे के भीतर बंद था। गांव वालों के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बेहोशी हालत में बाहर निकाला। निजी वाहन से सीएचसी बेवां सिद्धार्थनगर लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके गले पर काला निशान देख भाई ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद टीम के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एडिशनल एसपी ओम प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया और वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad