Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में भद्रेश्वरनाथ मंदिर सें वन विहार तक पक्षी विहार घोषित करने की मांग



बस्ती में भद्रेश्वरनाथ मंदिर सें वन विहार तक पक्षी विहार घोषित करने की मांग Demand to declare the area from Bhadreshwarnath Temple to Van Vihar in Basti as a bird sanctuary
बस्ती, 04 सितम्बर। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार त्रिपाठी के संयोजन में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर मूडघाट से भद्रेश्वनाथ मंदिर तक पक्षी विहार घोषित करने की मांग किया गया। ज्ञापन देने के बाद अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मूडघाट के निकट वन विहार बनाया गया था किन्तु वह उपेक्षा का शिकार है। 


वन विहार को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के साथ ही भद्रेश्वनाथ मंदिर तक कुंआनों क्षेत्र को पक्षी विहार के रूप में विकसित कराया जाय। कहा कि चन्दोताल में दुनियां भर से विदेशी पक्षी आते हैं किन्तु बढते प्रदूषण और शिकारियों  के कारण  प्रायः पक्षियों का शिकार हो जाता है। मांग किया कि इस अंचल में पर्यटन क्षेत्र को विकसित कर पक्षी विहार का निर्माण कराया जाय। पक्षी विहार के रूप में मूडघाट से भद्रेश्वनाथ मंदिर तक विकसित करने की मांग हेतु ज्ञापन देने के दौरान अनिल कुमार त्रिपाठी के साथ मुख्य रूप से अवधेश सिंह, प्रमोद द्विवेदी, मंजू पाण्डेय, साधू शरन पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, राकेश पाण्डेय गांधियन, अतीउल्ला सिद्दीकी आदि शामिल रहे। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad