Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बाहुबली विधायक ने किया असलहों का प्रदर्शन, अफसर मौन, राज्य मे दो कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल



बाहुबली विधायक ने किया असलहों का प्रदर्शन, अफसर मौन, राज्य मे दो कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bahubali MLA displays weapons, officers remain silent, raising questions about law and order in the state
यूपी डेस्कः उत्तर प्रदेश में कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विजय दशमी के अवसर पर अपने महल में शस्त्र पूजन किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमे 200 से ज्यादा देशी विदेशी खतरनाक हथियार दिखाई दे रहे हैं। इसमें पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर बंदूक, राइफल और थर्टी कार्बाइन जैसे हथियारों की चमक साफ नजर आ रही है। सवाल ये है कि एक सामान्य व्यक्ति इस तरह असलहों का प्रदर्शन करे तो पुलिस उसकी कालर पकड़कर उठा ले जायेगी। 



लेकिन मामला राजा भैया का सामने आया तो जिम्मेदारों को सांप सूंघ गया। बाल बांका नही होगा। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप लगते हैं। फिलहाल दो कानून व्यवस्था किसी भी हाल में स्वस्थ लोकतंत्र मान्य नही है जिम्मेदार अफसरों को इंस पर गंभीर होना चाहिये। दरअसल राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने उन पर अवैध हथियारों का जखीरा रखने का गंभीर आरोप लगाया। 


दावा किया कि उनके पति के पास ऐसे विदेशी हथियार हैं, जो मास डिस्ट्रक्शन का खतरा पैदा कर सकते हैं और जन सुरक्षा व आंतरिक शांति के लिए खतरा हैं। उन्होंने हथियारों के साथ एक न्यूड लड़की की तस्वीर भी साझा की थी। इससे पहले, 3 जून 2025 को भानवी ने प्रधानमंत्री कार्यालय में एक शिकायती पत्र सौंपा था, जिसमें राजा भैया पर अवैध हथियार जमा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया गया है। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय को जांच के निर्देश दिए गये हैं। बताया जा रहा है कि राजा भैया के नौकरों के पास भी खतरनाक हथियार हैं। ये सभी लाइसेंसी हैं। आपको बता दें राजा भैया और भानवी सिंह के बीच विवाद कई वर्षों से चला आ रहा है, जो अब सोशल मीडिया और अदालतों की चौखट तक पहुंच चुका है। दोनों के दो बेटे शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह भी इस झगड़े में उलझे हुए हैं। राजा भैया की बेटी राघवी मां के समर्थन में बयान देकर, पिता पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad