Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार के खिलाफ सुरेश श्रीवास्तव ने शुरू किया आमरण अनशन



ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार के खिलाफ सुरेश श्रीवास्तव ने शुरू किया आमरण अनशन Suresh Srivastava started a fast unto death against the corruption of the village head.
बस्ती, 04 अक्टूबर। बहादुरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के पोखरनी ग्राम पंचायत निवासी  सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार से जिलाधिकारी कार्यालय के निकट  ग्राम प्रधान द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार मामलों की जांच कराने को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को दिये पत्र में सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि ग्राम प्रधान र्प्रर्मिला देवी के पति प्रेमनाथ विकास कार्यो के क्रियान्वयन में लगातार मनमानी कर रहे हैं और शिकायत करने पर धमकियां देते हैं। 


इस सम्बन्ध में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बंशज सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने सम्बंधित अधिकारियों को शपथ पत्र के साथ अनेक आवेदन दिये, जांच की मांग किया किन्तु प्रभावशाली ग्राम प्रधान पति के चलते जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुये हैं। उन्होने मनरेगा योजना में जे.सी.बी. के उपयोग, फर्जी हाजिरी, संविदाकर्मी के नाम से मस्टररोल, तालाब की मिट्टी बेच लेने, अधूरे तालाब की खुदाई के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग अधिकारियांं से किया है। सुरेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता उनका शांतिपूर्ण अनशन जारी रहेगा। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad