सक्सेरिया इण्टर कालेज के मैदान में पूर्व सांसद ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन Former MP inaugurated the exhibition in the grounds of Sakseria Inter College.
बस्ती, 03 अक्टूबर। सक्सेरिया इण्टर कालेज ग्राउण्ड में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने गुरूवार को ड्रीमलैंड प्रदर्शनी का फीता काअकर उद्घाटन किया। उन्होने कहा शहर में नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। चहुओर मां के जयकारे लग रहे हैं। वातावरण पूरी तरह धार्मिक हो चुका है। इसी बीच प्रदर्शनी की शुरूआत जनपदवासियों का खूब मनोरंजन करेगी।
दर्शक दुर्गापूजा पांडालों में देवी प्रतिमाओं का दर्शन पूजन कर प्रदर्शनी का आनंद लेंगे। उन्होने कहा बस्ती हमेशा शांतप्रिय रहा है। यहां लोग परस्पर सौहार्द के साथ पर्व और त्योहार मनाते हैं। उन्होने प्रदर्शनी के संचालक राकेश शुक्ला को बधाइयां देते हुये कहा कि दर्शकों का खूब मनोरंजन करायें और पर्व का सम्मान करें। राकेश शुक्ला ने कहा प्रदर्शनी में दर्शकों की सुविधाओं और मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है। जगह जगह सीसीटीवी कैमरे और बाउंसर तैनात हैं। दर्शक मनोरंजन के साथ साथ मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी कर पायेंगे।












Post a Comment
0 Comments