भाजपा नेता से बदतमीजी भारी पड़ी थानेदार को
The police officer had to pay a heavy price for misbehaving with a BJP leader.
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। एक कहावत है कि बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी। आखिर वही हुआ जो काफी दिनों से नोएडा के फेज तीन थाना प्रभारी के साथ बहुत पहले हो जाना चाहिए था। लेकिन अपने जोड़ तोड़ की बदौलत वे कुर्सी पर बैठे रहे। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता के साथ किया गया थाना प्रभारी का दुर्व्यवहार उनको भारी पड़ गया।
आम जनता के साथ साथ पत्रकारों से बदतमीजी से पेश आने वाले थाना प्रभारी को गुरुवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। जी हां बात हों रही है नोएडा के फेस तीन थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दूबे की। जिन्होंने अपने एक साल के कार्यकाल में आम जनता के साथ मनमानी तथा अपमानजनक व्यवहार के लिए कई बार सुर्खियां बटोरी। बताते है कि थाना प्रभारी श्री दूबे जी के पद चिन्हों पर चलते हुए अन्य पुलिसकर्मी भी थाना पर आने वाले आम जनता के साथ आए दिन अमर्यादित व्यवहार करने के आदि हो गए थे।
खास तौर पर कुछ महिला पुलिसकर्मी थाना प्रभारी की शह पर तो इस कदर बेलगाम हो गई थी कि किसी भी आने वाले व्यक्ति से यह कहतीं थी कि पहले मामला वे खुद समझेंगी और जब उनसे नहीं हल हो पाएगा तब थाना प्रभारी से मिलने दिया जाएगा। बताते है कि अभी कुछ सप्ताह पूर्व ही एक दुर्घटना में मृत व्यक्ति के केस में फैक्ट्री मालिक द्वारा क्षतिपूर्ति कम दिए जाने के प्रकरण में मृतक के परिजनों ने घंटों थाना परिसर में हंगामा किया था और लाखों रुपए रिश्वत लेकर पुलिस कर्मियों पर पक्षपात किए जाने का खुलेआम आरोप लगाया था।
लेकिन एस एच ओ के ऊपर के अधिकारियों ने हर सम्भव मदद कर उनको बचा लिया। परन्तु बुधवार की रात स्थानीय भाजपा के एक कद्दावर नेता के साथ बदतमीजी पूर्वक व्यवहार करना दूबे जी के लिए अक्षम्य साबित हुआ। हालांकि विभाग के लोगों ने इस बार भी उनको बचाने की काफी कोशिश की। इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त राजीव मिश्र ने बताया कि कार्य प्रणाली में लापरवाही की वजह से उनको लाईन हाजिर किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता के पुत्र के चार पहिया वाहन को थाना फेज तीन के पुलिस कर्मियों ने एम वी एक्ट में चालान कर वाहन सीज कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही अनेक भाजपा नेता रात में ही थाना पहुंचे जहां पर पुलिस कर्मियों से भाजपा नेताओं का विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान थाना प्रभारी ने भाजपा नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्द बोले। सूत्रों का कहना है कि घटना से आहत भाजपा नेताओं ने इसकी सूचना गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री ब्रजेश कुमार सिंह को देते हुए पूरे एक साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर दी। बताया जाता है कि मामले की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा और गुरुवार को थाना प्रभारी को लाईन हाजिर कर दिया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक नए थाना प्रभारी की तैनाती नहीं की गई थी। फिलहाल इस कार्यवाही को लेकर विभाग में हड़कंप मच गया है और थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दूबे के लाईन हाजिर किए जाने से अन्य थाना प्रभारी भी सतर्क हो गए हैं।












Post a Comment
0 Comments