Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दूल्हे के साथ शादी के रस्में निभाने के बाद प्रेमी संग भाग गई दुल्हन, बैंरंग लौटा दूल्हा



दूल्हे के साथ शादी के रस्में निभाने के बाद प्रेमी संग भाग गई दुल्हन, बैंरंग लौटा दूल्हा
The bride ran away with her boyfriend after performing the wedding ceremony with the groom, the groom returned bangrang

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विदाई से ठीक पहले दुल्हन गायब हो गई। देर रात तक शादी की सारी रस्में निभाई गयीं, जयमाल के बाद दूल्हा दुल्हन ने स्टेज पर डांस किया। दोनो के चेहरे पर खुशी और नई जिंदगी के सपने थे। दोनो ने 7 फेरे लिये, दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। विदाई के ऐन वक्त पर दुल्हन गायब हो गई।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वर और बधू पक्ष से पूछताछ की। शादी होने के बावजूद बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा। वर पक्ष की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूल्हे ने कहा मैंने 3 बीघा जमीन गिरवी रखकर शादी के लिए रुपए की व्यवस्था की थी। लड़की के लिए जेवर खरीदे थे। सारे अरमानों पर पानी फिर गया। पूरा मामला बाराबंकी के बंकी कस्बे का है। यहां बंशी लाल का परिवार रहता है। उनकी 18 वर्षीय बेटी पल्लवी का रिश्ता ददेर गांव के राम कुमार के 23 वर्षीय बेटे सुशील से तीन महीने पहले पक्का हुआ था।



 

मंगलवार शाम सुशील बारात लेकर गांव पहुंचा। खुशनुमा माहौल में सारी रस्मे हुईं। लेकिन बुधवार सुबह जैसे ही विदाई की तैयारी हुई, तो दुल्हन का कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने बहुत तलाश किया, लेकिन दुल्हन के बारे में कोई जानकारी नही मिली। दूल्हे को बारात लेकर खाली हाथ लौटना पड़ा। दूल्हे का कहना है कि वह इंटर पास है। दुल्हन कक्षा आठ तक पढ़ी है। उसके पास कुल तीन बीघा जमीन थी, जिसे शादी के लिए 1 लाख 60 हजार रुपए में गिरवी रख दिया था। इसी पैसे से उसने दुल्हन के लिए जेवर खरीदे थे। बारात में 11 गाड़ियां बुकिंग कर लाया था। विदाई से ठीक पहले दुल्हन के अचानक गायब हो जाने से उसकी सारी खुशियां मिट्टी में मिल गईं।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad