Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मेे एण्टी करप्शन टीम ने दीवान को रिश्वत लेते हुये पकड़ा



बस्ती मेे एण्टी करप्शन टीम ने दीवान को रिश्वत लेते हुये पकड़ा
बस्ती, 18 दिसम्बर।
वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने थाने के अंदर ही दीवान राकेश चौहान को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। शिकायतकर्ता मनीष कुमार चौधरी के अनुसार, उनके पिता मिट्टी के कारोबार से जुड़े हैं और उनकी गाड़ियां ईंट-भट्टों पर काम करती हैं। ये वाहन अक्सर वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र से गुजरते हैं। 



मनीष का आरोप है कि 10 दिसंबर को वॉल्टरगंज के थाना प्रभारी ने उन्हें बुलाकर कहा कि यदि वे थाना क्षेत्र में गाड़ियां चलाना चाहते हैं तो प्रत्येक गाड़ी के लिए 5 हजार रुपया प्रतिमाह देना होगा। मनीष ने थाना प्रभारी से कहा कि जाड़े का मौसम है इसमे आय बहुत कम हो जाती है। लेकिन इन बातों का थाना प्रभारी पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद कुल 25 हजार रुपए की मांग की गई। परेशान होकर मनीष ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि करने के बाद टीम ने दीवान को ट्रैप करने के लिये एक जाल बिछाया।


बुधवार को मनीष 15 हजार रुपए लेकर वॉल्टरगंज थाने पहुंचे। आरोप है कि थाना प्रभारी ने रिश्वत की रकम सीधे लेने के बजाय दीवान राकेश चौहान को देने का निर्देश दिया। जैसे ही दीवान राकेश चौहान ने पैसे लिए, एंटी करप्शन टीम ने उसे थाने के अंदर ही रंगे हाथ दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद वालटरगंज थाने में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम गिरफ्तार करने के बाद दीवान को कोतवाली ले गई जहां उनसे पूछताछ जारी है। इस मामले में थाना प्रभारी का भी नाम आ रहा है। आवश्यक होने पर वे भी कार्यवाही के दायरे मे आयेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad